Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

अमरावती, 28 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को राज्य की जनता को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राज्य के सभी लोगों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस राखी पूर्णिमा पर मेरी दिल से कामना है कि यह पर्व आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाए, प्रेम के बंधन को मजबूत करे और पूरे समाज में भाई-बहन की तरह स्नेह और अपनत्व की भावना भर दे।”

उन्होंने कामना की कि भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में आनंद, स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा