Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

असम में मवेशियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, चार गिरफ्तार

गुवाहाटी, 28 अगस्त (भाषा) असम के कामरूप जिले में कथित तौर पर मवेशियों की तस्करी कर रहे चार लोगों को पकड़ा गया और गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि चांगसारी में तीन ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी लेने के बाद 55 मवेशियों को बचाया गया।

उन्होंने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “असम में मवेशियों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। चांगसारी में असम पुलिस ने बेरहमी से ले जाए जा रहे 55 मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया। तीन वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने कहा कि असम से मवेशियों की तस्करी को जड़ से खत्म करने तक सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भाषा तान्या रंजन

रंजन