Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उम्मीद है कि रक्षाबंधन आपसी एकजुटता के बंधन को मजबूत करेगा: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को रक्षाबंधन की बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार आपसी जुड़ाव के बंधन को और मजबूत करेगा।

राधाकृष्णन ने सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘यह खुशी का मौका प्यार, स्नेह और एकजुटता के बंधन को मजबूत करे और हमें करुणा, सौहार्द एवं परस्पर सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे।’’

रक्षाबंधन एक हिंदू त्योहार है जो भाई-बहन के स्नेह और आपसी रिश्ते को समर्पित है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं, जो उनके प्रेम, मंगलकामना और शुभेच्छाओं का प्रतीक होती है। इसके बदले भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन