Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में दिल्ली में दंपति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान स्थित एक जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने यहां एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल और उनकी पत्नी समीरा के रूप में हुई है। दोनों 2024 से ही सोशल मीडिया के जरिए कथित रूप से पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में थे।

सूत्र के मुताबिक, इस दंपति ने कथित तौर पर 2024 और 2025 के बीच दुबई के रास्ते पाकिस्तान को आठ भारतीय सिम कार्ड भेजे जिसके बदले उन्हें करीब 30,000 रुपये मिले।

सूत्रों ने बताया कि इन फोन नंबरों का इस्तेमाल कथित तौर पर ‘मैसेजिंग अकाउंट’ चलाने और संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए भारतीय समूहों तक पहुंच बनाने में किया जाता था।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन