Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

लातूर में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास 75 साल के बुजुर्ग का शव मिला

लातूर, 28 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सड़क किनारे 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक राहगीर ने चाकुर के रहमत नगर निवासी सैयद हकानी तंजपाशा का शव घरनी गांव इलाके में पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है और साथ ही दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा

सुरभि खारी

खारी