Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कर्नाटक का सॉफ्टवेयर इंजीनियर नेपाल में आई बाढ़ में हुआ लापता

धारवाड़ (कर्नाटक), 27 अगस्त (भाषा) पिछले 10 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा कर्नाटक का 45 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता है।

इंजीनियर के परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राकेश नायक ने हाल में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित पैकेज टूर पर मानसरोवर की यात्रा की थी।

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के कार्यालय ने बताया कि कर्नाटक के कम से कम 13 लोग, जिनमें से 11 बेंगलुरु शहरी जिले के हैं, नेपाल और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

नायक के पिता शिवप्रसाद रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि उनका बेटा 26 अगस्त की रात करीब 9:10 बजे नेपाल-चीन सीमा के पास एक आव्रजन कार्यालय पहुंचा था और उसके करीब 20 मिनट बाद उस इलाके में अचानक बाढ़ आ गई।

उन्होंने कहा, ‘‘जब बाढ़ आई, तो कार्यालय के अंदर था। हमें यही जानकारी मिली है। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।’’

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी