Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पाली में खेत में बिजली का पोल गिरने से पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, महिला झुलसी

जयपुर, 27 अगस्त (भाषा) राजस्थान के पाली जिले में बृहस्पतिवार को खेत में लगा क्षतिग्रस्त बिजली का पोल गिरने से उसके तारों की चपेट में आए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा खिवाड़ा थाना क्षेत्र के पिलोवनी गांव में सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।

थाना प्रभारी बलभद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर जिले के देवला गांव निवासी रामाराम गेमती (45) अपनी पत्नी सुंदरी देवी (40) और बेटे चेनाराम (19) के साथ पिलोवनी गांव में रहता था। रामाराम खेत में मजदूरी करने के साथ लकड़ी काटने का काम करता था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तीनों कुएं से पानी लेने जा रहे थे। इसी दौरान खेत में लगा क्षतिग्रस्त बिजली का पोल अचानक गिर गया और बिजली के तार उनके ऊपर जा गिरे। तारों की चपेट में आने से रामाराम और चेनाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुंदरी देवी झुलस गईं।

पुलिस ने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत