Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कर्नाटक: आरएसएस के पथ संचलन में शामिल होने को लेकर दो सरकारी शिक्षक निलंबित

यादगीर (कर्नाटक), 27 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के यादगीर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन में हिस्सा लेने को लेकर दो सरकारी स्कूल शिक्षकों को विभागीय जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने माना है कि प्रथम दृष्टया उनकी भागीदारी कर्नाटक लोक सेवा (आचरण) नियम, 2021 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

ये आदेश 20 अगस्त को यादगीर के स्कूल शिक्षा उप-निदेशक चन्नाबसप्पा मुधोल ने हुनासागी के राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक गुरुराज जोशी और सुरपुर तालुक के कुप्पी स्थित राजकीय प्रारंभिक प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक अन्ना साहेब देशमुख के खिलाफ जारी किए थे।

यादगीर के उप निदेशक (स्कूल शिक्षा) चन्नबसप्पा मुधोल ने 20 अगस्त को ये निलंबन आदेश जारी किए। इनमें हुनसागी स्थित राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक गुरुराज जोशी और सुरपुर तालुक के कुप्पी स्थित राजकीय प्रारंभिक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अन्ना साहेब देशमुख शामिल हैं।

आदेश में कहा गया, 'आरएसएस के पथ संचलन में आपकी भागीदारी प्रथम दृष्टया कर्तव्य की अवहेलना और केसीएस के नियम 3(1), 3(2), 3(3), 5(1) और 7 का उल्लंघन है।'

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष