Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भारतीय विदेशी चिकित्सा स्नातकों ने प्रदर्शन वापस लिया : सूत्र

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के अक्टूबर के आखिर तक एक और विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) कराने पर सहमत होने के बाद, भारतीय विदेशी मेडिकल स्नातक का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को वापस ले लिया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बैठक के विवरण का हवाला देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को द्वारका में एनबीईएमएस के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर रहे चिकित्सा स्नातकों के प्रतिनिधियों और एनबीईएमएस अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि अगले साल से एफएमजीई साल में तीन बार – दिसंबर/जनवरी, अप्रैल/मई और अगस्त/सितंबर में – आयोजित किया जाएगा।

भारत के बाहर से मेडिकल डिग्री हासिल करने वाले भारतीय नागरिक के लिए देश में चिकित्सक के तौर पर काम करने के लिए एफएमजीई एक अनिवार्य शर्त है।

बैठक के विवरण के अनुसार, एनबीईएमएस अक्टूबर 2026 के आखिर तक भारतीय विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए एक अतिरिक्त एफएमजीई आयोजित करने पर सहमत हुआ।

बैठक में परीक्षा की कठिनाई के स्तर पर भी चर्चा की गई।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश