Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कॉक्स और स्मिथ ने इंग्लैंड को संभाला

लंदन, 27 अगस्त (एपी) जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां शुरुआती झटकों से उबारा।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुबह के सत्र में चार विकेट गंवा दिए थे। उसने चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 180 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में 26 ओवरों में केवल डैन लॉरेंस के विकेट के नुकसान पर 100 रन जोड़े।

कॉक्स 102 गेंदों पर 55 रन और स्मिथ 53 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रहे थे। यह दोनों छठे विकेट के लिए अभी तक 60 रन जोड़ चुके हैं।

लॉरेंस की जगह बल्लेबाजी के लिए उतरे स्मिथ जब 15 रन पर थे तब विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच छोड़ दिया था। इससे पहले खुर्रम शहजाद की गेंद पर लॉरेंस को भी जीवनदान मिला जब गेंद मिडविकेट पर शान मसूद के हाथों से उछल गई।

जब लॉरेंस 17 रन पर थे, तब मसूद ने इसकी भरपाई की। लॉरेंस ने अली उस्मान की गेंद को लेग साइड की ओर धकेला और दौड़ पड़े। लेकिन कॉक्स रन लेने में दिलचस्पी नहीं रखते थे और लॉरेंस मसूद के थ्रो से बचने के लिए बहुत देर से मुड़े।

तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने सुबह के सत्र में आठ ओवरों में तीन विकेट लिए, लेकिन दोपहर के पांच ओवरों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली।

कॉक्स ने उस्मान की गेंदों पर लगातार चौके लगाकर टेस्ट क्रिकेट में लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया।

एपी

पंत नमिता

नमिता