Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

प्रूडेंशियल पीएलसी ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी में दो प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) हांगकांग स्थित प्रूडेंशियल पीएलसी ने बृहस्पतिवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) में दो प्रतिशत हिस्सेदारी 3,030 करोड़ रुपये में बेच दी।

बीएसई पर उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार, प्रूडेंशियल ने अपनी अनुषंगी प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड के जरिये आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के 98,85,169 शेयर बेचे। यह कंपनी में 1.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

शेयरों का निपटान औसतन 3,065.47 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया, जिससे लेनदेन का कुल मूल्य 3,030.27 करोड़ रुपये रहा।

इस बिक्री के बाद प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स के पास आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी में 32.6 प्रतिशत हिस्सेदारी बची है।

कंपनी में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की इकाइयों की संयुक्त हिस्सेदारी 87.60 प्रतिशत से घटकर 85.61 प्रतिशत रह गई है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का शेयर बृहस्पतिवार को एनएसई पर 4.06 प्रतिशत घटकर 3,092.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

भाषा यासिर अजय

अजय