Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कांगपोकपी में हत्याओं में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

इंफाल, 27 अगस्त (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा अधिकारियों को कांगपोकपी जिले में चार लोगों की हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

सिंह ने कुकी बहुल जिले में चार नगा लोगों की हत्या के संबंध में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की।

सुबह करीब 8:30 बजे मकुई अशांग और थाबंबा नगा के बीच एक सुनसान इलाके में हथियारबंद उग्रवादियों ने लियांगमाई नागा समुदाय के लोगों के वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

बयान में कहा गया, 'सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है... मुख्यमंत्री ने सुरक्षा अधिकारियों को अपराध में शामिल लोगों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।'

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अवैध हथियार रखने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ, उसके समुदाय की परवाह किए बिना, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजाम, सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

भाषा

शुभम माधव नरेश

नरेश