Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बच्चों ने गुप्ता को हाथ से बनी राखियां बांधीं और मुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार एवं चॉकलेट दीं।

गुप्ता ने बच्चों से बातचीत की और उनके स्कूल, पढ़ाई और परिवार के बारे में पूछा। कई बच्चों ने इस अवसर पर कविताएं और गीत भी सुनाए।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन महज एक धागा नहीं, बल्कि एक दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

बच्चों के एक समूह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने उनके स्वच्छ यमुना अभियान से प्रेरणा ली है।

गुप्ता ने उनकी रचनात्मकता और जागरूकता की सराहना करते हुए उन्हें दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश