Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

वारबर्ग पिन्कस ने अपोलो टायर्स में 4.25 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,175 करोड़ रुपये में बेची

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) निजी इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिन्कस ने बृहस्पतिवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये अपोलो टायर्स में 4.25 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,175 करोड़ रुपये में बेच दी।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका स्थित वारबर्ग पिन्कस की इकाई एमराल्ड सेज इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने गुरुग्राम स्थित अपोलो टायर्स में 4.25 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर कुल 2,70,10,000 शेयर बेचे।

शेयरों को औसतन 435 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचा गया और इस सौदे का कुल मूल्य 1,174.93 करोड़ रुपये रहा।

इस सौदे के बाद एमराल्ड सेज इन्वेस्टमेंट की अपोलो टायर्स में हिस्सेदारी 9.93 प्रतिशत से घटकर 5.68 प्रतिशत रह गई।

कई संस्थागत निवेशकों ने इसी कीमत पर इन शेयरों को खरीदा। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड सबसे बड़ा खरीदार रहा, जिसने 1.9 करोड़ से अधिक शेयर, यानी कंपनी में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी, 829.98 करोड़ रुपये में खरीदी।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 245 करोड़ रुपये में 56.32 लाख शेयर और बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने 99.96 करोड़ रुपये में 22.98 लाख शेयर खरीदे।

भाषा योगेश अजय

अजय