Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

नेपाल: सर्वदलीय बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समन्वित बचाव, राहत अभियान चलाने का आह्वान

काठमांडू, 27 अगस्त (भाषा) नेपाल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने भीषण बाढ़ के बाद समन्वित खोज एवं बचाव अभियान तथा राहत कार्यों पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को काठमांडू में सर्वदलीय बैठक आयोजित की।

बुधवार को रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और पुलों तथा अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।

सिंहदरबार में हुई बैठक में रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, चितवन और नवलपरासी समेत सबसे अधिक प्रभावित जिलों में बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया गया।

नेताओं ने दलों के बीच एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि आपदा पीड़ितों की मदद राजनीतिक मतभेदों से ऊपर होनी चाहिए तथा इसका इस्तेमाल निजी लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

बैठक में वित्तीय सहायता में पारदर्शिता बरतने पर भी जोर दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे केवल आधिकारिक प्रधानमंत्री प्राकृतिक आपदा राहत कोष या सरकार द्वारा निर्धारित अन्य खातों में ही योगदान दें।

बैठक में लोगों और मीडिया संगठनों से अपील की गई कि वे सोशल मीडिया पर केवल सत्यापित जानकारी ही साझा करें, ताकि गलत सूचना फैलने से रोका जा सके और प्रभावित समुदायों में और अधिक चिंता न पैदा हो।

नेताओं ने नेपाल के हिमनदों पर वैज्ञानिक शोध करने तथा देश में खतरा पैदा करने वाले हिमनद का व्यापक अध्ययन और मानचित्रण करने का भी आह्वान किया।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश