Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

केएसएलटीए वर्ल्ड टेनिस जूनियर जे30 बेंगलुरु में शीर्ष भारतीय जूनियर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

बेंगलुरु, 27 अगस्त (भाषा) कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) 29 अगस्त से पांच सितंबर तक केएसएलटीए वर्ल्ड टेनिस जूनियर जे30 बेंगलुरु की मेजबानी करेगा जिसमें भारत के अग्रणी जूनियर खिलाड़ियों और कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा खिलाड़ी भाग लेंगे।

टूर्नामेंट की शुरुआत 29 और 30 अगस्त को क्वालीफाइंग राउंड से होगी, जबकि मुख्य ड्रॉ 31 अगस्त से पांच सितंबर तक खेला जाएगा।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 31 अगस्त को होगा।

लड़कों के मुख्य ड्रॉ में भारत के प्रकाश सरन सबसे आगे हैं, जो आईटीएफ जूनियर रैंकिंग में 477वें स्थान पर हैं। उनके बाद तेजस रवि (1049), अहान शेट्टी (1282), प्रज्ञाश शेल्के (1384) और अमेरिका के नियांथ बद्रीनारायणन (1510) का नंबर आता है।

लड़कों के वर्ग में चीन, अमेरिका, नेपाल, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, मालदीव, जर्मनी और पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भाषा

पंत नमिता

नमिता