Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के जल्द ही उमर सरकार में शामिल होने की उम्मीद जताई

जम्मू, 27 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि गठबंधन सहयोगी होने के नाते कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने का पूरा अधिकार है और उम्मीद जताई कि वह (कांग्रेस) जल्द ही इस संबंध में फैसला करेगी।

उनकी यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस के शामिल होने की अटकलों के बीच आई है।

चौधरी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस साफ हृदय और साफ इरादों के साथ गठबंधन में शामिल हुई है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही सरकार में भी शामिल हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब से यह सरकार बनी है और हमने गठबंधन किया है, तभी से हमारी इच्छा रही है कि कांग्रेस सरकार में शामिल हो। कांग्रेस के फैसला नहीं कर पाने के कारण कुछ देरी हुई है...लेकिन अब हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही सरकार में शामिल होगी।’’

हालांकि, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस को ही करना है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश