Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कमजोर हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेकर सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को जस्ता की कीमत 1.35 रुपये की गिरावट के साथ 412.45 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.35 रुपये या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 412.45 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 2,618 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश