Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

28 अगस्त : फोर्ब्स ने मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 28 अगस्त का दिन हमेशा याद रहेगा, क्योंकि यही वह दिन है, जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1896 : उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी का जन्‍म।

1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।

1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।

1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया।

1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण विधेयक पारित।

1984 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं।

1990 : इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।

1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत की।

1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

2008 : अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

2024: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी और इसकी छात्र इकाई इस्लामी छात्र शिबिर से प्रतिबंध हटाया।

2025: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में ड्रोन और मिसाइल से हमला किया; 12 लोगों की मौत।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

देवेंद्र