Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कमजोर हाजिर मांग के बीच सोना वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग स्थिर रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 13 रुपये अथवा 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी लगभग स्थिर रहा। इसमें 9,291 लॉट का कारोबार हुआ।

सत्र की शुरुआत में, सोना वायदा की कीमत पिछले बंद भाव ₹1,59,663 से ₹2,971 गिरकर ₹1,56,692 प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक आ गया था।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,601.64 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश