Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

विजया ने लक्ष्य को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

पुणे, 27 अगस्त (भाषा) गैर वरीयता प्राप्त विजया लक्ष्मी बोड्डू ने शीर्ष वरीयता प्राप्त लक्ष्य राजेश को उलटफेर का शिकार बनाकर गुरुवार को यहां इंडियन जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन ग्रां प्री के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विजया ने अंतिम गेम में शानदार वापसी करते हुए 21-19 14-21 21-18 से जीत हासिल करके दिवंगत सुशांत चिपालकट्टी की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर किया।

लड़कियों के वर्ग में थाईलैंड की पट्टानुन थियानापरपोर्नचोक ने आठवीं वरीयता प्राप्त बाला मनविथा रेड्डी अल्लम को 21-19 21-13 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

लड़कों के प्रीक्वार्टर फाइनल में भी तीन बड़े उलटफेर देखने को मिले।

गैर वरीयता प्राप्त लक्ष्मी श्वेतान तमातमाला ने तीसरी वरीयता प्राप्त साई भात्राजू को 21-17 21-19 से, 16वीं वरीयता प्राप्त निश्चल चंद ने चौथी वरीयता प्राप्त सैमुअल तमांग को 21-13 21-07 से और अर्जुन रेड्डी अलुगुवेल्ली ने 10वीं वरीयता प्राप्त कविन बालाजी को 15-21 21-06 21-13 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

भाषा

पंत नमिता

नमिता