Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उग्रवादियों के हमले में चार लोगों की मौत, एक व्यक्ति लापता

इंफाल, 27 अगस्त (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बृहस्पतिवार को सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में कम से कम चार लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मकुई अशांग और थाबंबा नगा इलाकों के बीच एक सुनसान जगह पर उग्रवादियों ने घात लगाकर एक गाड़ी पर हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गये, जबकि एक व्यक्ति लापता है।

अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में चारों की मौके पर मौत हो गयी तथा वे (मृतक) लियांगमाई नगा समुदाय से थे।

उन्होंने कहा कि शवों को सेनापति ज़िला अस्पताल लाया जा रहा है।

इस हमले के बाद, नगा पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन ने सेनापति ज़िला मुख्यालय शहर में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करवा दिया।

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश