Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

एक नाबालिग ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो पोस्ट किया, पुलिस ने पकड़ा

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर तमंचा लहराने का वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के (17 वर्ष) को पकड़ा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की ओर से तमंचा लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया मंच पर साझा किया जा रहा था जिसके बाद वेलकम थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा तमंचा लहराए जाने की जानकारी मिली।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम ने छापेमारी की और वीडियो में दिख रहे लड़के को पकड़ को लिया।

पुलिस ने कहा कि 26 अगस्त को वेलकम थाने में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान संतोष

संतोष