Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

यातायात पुलिसकर्मी ने चालक को ट्रक के नीचे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) दिल्ली के पंसाली चौक इलाके में एक ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबे चालक को यातायात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब 6.41 बजे हुई जब एक ट्रक के पलटने के संबंध में एक पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) सूचित किया गया।

रोहिणी यातायात सर्कल के एएसआई संजय मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन के नीचे फंसा हुआ पाया।

अधिकारी ने बताया कि चालक का पैर पलटे हुए ट्रक के नीचे फंस गया था और वह खुद को निकालने में असमर्थ था। उसकी पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी 25 वर्षीय साहिल के रूप में हुई।

एएसआई ने घटनास्थल पर कर्मियों के साथ समन्वय किया और चालक को ट्रक के नीचे से निकालने में कामयाब रहे जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश