Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

फ्रांस: कार ने राहगीरों को कुचला, दो की मौत और नौ घायल

पेरिस, 27 अगस्त (एपी) उत्तरी फ्रांस में एक चालक ने जानबूझकर अपनी कार लोगों के एक समूह पर चढ़ा दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कान शहर में बुधवार देर रात हुई इस घटना को आतंकवादी हमला नहीं माना जा रहा है।

क्षेत्र के शीर्ष अधिकारी एवं काल्वाडोस के प्रीफेक्ट डेविड क्लाविएरे ने शुरू में बताया था कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है हालांकि, उनके कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो लोगों की मौत हुई है और नौ अन्य लोग घायल हुए हैं।

क्लाविएरे के अनुसार, संदिग्ध चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध रूसी मूल का है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्लाविएरे ने बताया, “एक कार ने रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर मौजूद राहगीरों को कुचल दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि कार चालक ने जानबूझकर ऐसा किया है।”

एपी जितेंद्र शोभना

शोभना