Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गीत उनकी जयंती पर रिलीज होगा

मुंबई, 27 अगस्त (भाषा) दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का रिकॉर्ड किया गया आखिरी फिल्मी गीत आठ सितंबर को उनकी जयंती के अवसर पर फिल्म ‘ओम का हरी’ के तहत रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

“ऐ मेरी ज़िंदगी, तू छुपी है कहां” शीर्षक वाला यह गीत 2023 के अंत में रिकॉर्ड किया था और उस समय भोंसले 90 की उम्र पार कर चुकी थीं।

यह गीत फिल्मकार हरीश व्यास की पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित फिल्म में शामिल होगा, जिसमें अंशुमान झा, रघुबीर यादव, सोनी राजदान और आयशा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

व्यास ने एक बयान में कहा, “उनके जन्मदिन पर इस गीत को रिलीज करने का उद्देश्य आशा जी की सदाबहार आवाज़, उनकी विराट विरासत और उन पीढ़ियों के श्रोताओं को सम्मान देने का प्रयास है, जिनके जीवन को उनके संगीत ने छुआ है।”

फिल्म में अभिनय करने वाले और इसकी कहानी से भी जुड़े अंशुमान झा के लिए आशा भोसले की आवाज़ इस कथानक में एक बेहद निजी आयाम जोड़ती है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश