Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने राजस्थान में 72.5 मेगावाट की सौर परियोजना चालू की

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) टाटा पावर की अनुषंगी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के बीकानेर में 72.5 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना चालू करने की घोषणा की।

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने बयान में कहा कि इस परियोजना से उत्पादित बिजली की आपूर्ति कंपनी की अनुषंगी टीपी वर्धमान सूर्या के जरिये टाटा स्टील को की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से सालाना 16.6 करोड़ यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन होने की उम्मीद है। इससे हर साल 1,18,856 टन कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।

टाटा स्टील की इस परियोजना में 1,71,360 सौर मॉड्यूल लगाए गए हैं, जिनका निर्माण टीपी सोलर लि. ने किया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह परियोजना टाटा स्टील के कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी और भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में टीपीआरईएल के योगदान को मजबूत करेगी।’’

इस परियोजना के जुड़ने के साथ टीपीआरईएल की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 12.3 गीगावाट हो गई है।

इसमें से करीब सात गीगावाट क्षमता चालू हो चुकी है, जिसमें 5.7 गीगावाट सौर और 1.3 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता शामिल है। वहीं, करीब 5.3 गीगावाट क्षमता निर्माण के विभिन्न चरणों में है। इसमें 2.2 गीगावाट सौर और 3.1 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता शामिल है।

भाषा रमण अजय

अजय