Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

राजस्थान में एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना: मौसम विभाग

जयपुर, 27 अगस्त (भाषा) राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अगले एक सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां कम रहने और कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, सितंबर के पहले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से 4 से 7 सितंबर के बीच बारिश बढ़ने की संभावना है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से लेकर कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, झालावाड़ जिले के बाकानी में सबसे अधिक 114 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि श्रीगंगानगर में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा।

भाषा बाकोलिया

मनीषा

मनीषा