Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा ने 3,750 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनी सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 3,750 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी।

प्रस्तावित आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष बुधवार को दाखिल मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी और उसकी अनुषंगी कंपनियों के कुछ कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।

प्रस्तावित पूंजी जुटाने से कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा खंड का विस्तार करते समय उसका बही-खाता मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

सेम्बकॉर्प ग्रीन इंफ्रा के पास 31 मार्च, 2026 तक 3.60 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1000 मेगावाट) की परिचालन नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जबकि करीब 4.04 गीगावाट क्षमता की परियोजनाएं निर्माणाधीन थीं।

भाषा निहारिका

निहारिका