Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सेंथिलकुमार ने बुडापेस्ट स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में विश्व के 18वें नंबर के ईन यो एनजी का हराया

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) आठवीं वरीयता प्राप्त भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने हंगरी की राजधानी में खेले जा रहे 43,500 डॉलर इनामी पीएसए कॉपर बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के विश्व के 18वें नंबर के खिलाड़ी ईन यो एनजी को हराकर उलटफेर किया।

विश्व के 54वें नंबर के खिलाड़ी सेंथिलकुमार ने शीर्ष वरीयता प्राप्त ईन यो को 11-2, 11-9, 11-8 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना हमवतन वीर चोटरानी से होगा।

तीसरी वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज चोटरानी ने क्वार्टर फाइनल में मिस्र के छठे वरीय और विश्व के 51वें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद अलशेरबिनी को 14-12, 12-14, 11-6, 11-8 से हराया।

भाषा सुधीर

सुधीर