Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मलेशिया के एक और पूर्व प्रधानमंत्री पर पद छोड़ने के बाद आपराधिक आरोप

कुआलालंपुर, 27 अगस्त (भाषा) मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब पर बृहस्पतिवार को अपनी संपत्तियों की घोषणा नहीं करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। वह पद छोड़ने के बाद आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले मलेशिया के तीसरे प्रधानमंत्री हैं।

इस्माइल (66) ने खुद को निर्दोष बताया। आरोप है कि जनवरी 2025 में भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद उन्होंने अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा घोषित नहीं किया। आरोपपत्र में मलेशियाई और विदेशी मुद्राओं में बड़ी मात्रा में नकदी के साथ-साथ सोने और चांदी का भी उल्लेख किया गया है।

दोषी पाए जाने पर इस्माइल को अधिकतम पांच साल की जेल और 24,810 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।

देश के नौवें प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब मलेशिया के सबसे कम समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अगस्त 2021 से नवंबर 2022 तक केवल 15 महीने प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

भ्रष्टाचार-रोधी अधिकारियों ने इस्माइल से उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के प्रचार-प्रसार पर खर्च किए गए लाखों डॉलर से जुड़े संभावित अनियमितताओं को लेकर कई बार पूछताछ की है। भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी ने उनसे जुड़े परिसरों से सोने की छड़ें और करीब चार करोड़ डॉलर की नकदी भी जब्त की है।

मलेशिया के आठवें प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन पर वर्तमान में भ्रष्टाचार और धनशोधन के आरोपों में मुकदमा चल रहा है।

एपी गोला शोभना

शोभना