Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

नोएडा: सातवीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

नोएडा, 27 अगस्त (भाषा) नोएडा की एक सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरने से 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जो घटना के समय अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे झांक रहा था और संतुलन बिगड़ने के चलते नीचे गिर गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, रोहित सिंगला अपने परिवार के साथ सोसाइटी में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

पुलिस ने बताया कि सिंगला का 11 वर्षीय बेटा आरव बुधवार शाम फ्लैट की बालकनी में खड़ा था, तभी उसे सोसाइटी में रहने वाले कुछ दोस्त नीचे खेलते दिखाई दिए और वह ऊपर से ही उनसे बात करने लगा।

पुलिस के मुताबिक इसी बीच आरव का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। सोसाइटी में घूम रहे लोगों ने शोर मचाया और गार्ड की मदद से घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

भाषा सं. वैभव

वैभव