Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या की

मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के खतौली कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात खतौली कस्बे के नई आबादी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने सरदार आलम (52) नामक व्यक्ति की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

राव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

भाषा सं सलीम वैभव

वैभव