Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मुचोवा और मेंसिक अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल फाइनल में बेनसिच और कोबोली से भिड़ेंगे

न्यूयॉर्क, 27 अगस्त (एपी) कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक ने मीरा आंद्रीवा और आंद्रे रुबलेव को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली से होगी।

मुचोवा और मेंसिक की चेक गणराज्य की जोड़ी ने मैच टाईब्रेक में दो मैच प्वाइंट बचाकर 5-4, 3-5, 11-9 से जीत दर्ज की।

मुचोवा और मेंसिक एक समय टाईब्रेक में 7-9 से पीछे थे लेकिन उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल से पहले उन्हें आराम के लिए बेहद कम समय मिला। विजेता टीम को 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।

फाइनल टूर्नामेंट का एकमात्र मुकाबला होगा जो सामान्य टेनिस मैच की तरह खेला जाएगा। इसमें सेट छह गेम के होंगे और छह-छह की बराबरी पर टाईब्रेक होगा। शुरुआती तीन दौर में सेट चार गेम के थे और चार-चार की बराबरी पर टाईब्रेक खेला गया था।

बेनसिच और कोबोली ने पहले सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स की पति-पत्नी की जोड़ी का अभियान 4-5, 4-1, 10-5 से जीतकर समाप्त किया।

एपी सुधीर

सुधीर