Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अन्नू प्रोजेक्ट्स के आईपीओ को दूसरे दिन 47 प्रतिशत अभिदान

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनी अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन बुधवार को 47 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 1,76,83,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 82,71,327 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 58 प्रतिशत अभिदान मिला।

खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 51 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 39 प्रतिशत अभिदान मिला।

अन्नू प्रोजेक्ट्स ने 175 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 94- 99 रुपये शेयर तय किया है।

आईपीओ में 1,76,83,000 नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं।

भाषा

यासिर अजय

अजय