Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 49.23 लाख रुपये के सोने के गहने जब्त किये गये

अहमदाबाद, 26 अगस्त (भाषा) अबू धाबी, शारजाह और कुवैत से बुधवार को अहमदाबाद हवाई अड्डा पहुंची तीन महिलाओं समेत चार यात्रियों से अलग-अलग घटनाओं में 49.23 लाख रुपये के सोने के गहने जब्त किये गये। सीमाशुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब ये यात्री अपने साथ लाये सोने के गहनों की जानकारी देने में नाकाम रहे।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘..अहमदाबाद सीमाशुल्क और वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के अधिकारियों ने बुधवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अबू धाबी, शारजाह और कुवैत से पहुंचे यात्रियों को रोका।’’

अधिकारियों ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 49,23,602 रुपये कीमत के 299.490 ग्राम सोने के गहने जब्त किए। इनमें 240.090 ग्राम 24 कैरेट सोना और 59.400 ग्राम 22 कैरेट सोना है।

पहले मामले में, अबू धाबी से अहमदाबाद आ रही एक महिला यात्री को रोका गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘उसके पास छिपाकर रखी हुई 100.060 ग्राम वजन की सोने की दो चेन मिली, जिनकी कुल बाज़ार कीमत 16,72,003 रुपये है। एक और मामले में, शारजाह से आए एक दंपति को रोका गया, जिनके पास 140.030 ग्राम वजन की सोने की चार चूड़ियां और दो चेन थी। इनकी कीमत 23,41,739 रुपये है।’’

इसके अलावा, कुवैत से पहुंची एक महिला यात्री से सोने का हार, एक जोड़ी झुमके, एक अंगूठी और पेंडेंट वाली चेन जब्त की गई, जिनकी कीमत 9,09,860 रुपये है।

भाषा राजकुमार सुभाष

सुभाष