Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कैपिटल ग्रुप ने डीमार्ट में एक प्रतिशत हिस्सेदारी 2,537 करोड़ रुपये में बेची

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) वित्तीय सेवा कंपनी कैपिटल ग्रुप ने बुधवार को डीमार्ट खुदरा श्रृंखला की मूल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड में 1.04 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,537 करोड़ रुपये में खुले बाजार के सौदे के जरिये बेच दी।

बीएसई पर थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका की कैपिटल ग्रुप की सहयोगी कंपनी अमेरिकन फंड्स इंश्योरेंस सीरीज ग्लोबल ग्रोथ एंड इनकम फंड ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के 67,64,623 शेयर बेचे। ये कंपनी की 1.04 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

शेयरों को औसतन 3,750.58 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया, जिससे सौदे का कुल मूल्य 2,537.12 करोड़ रुपये रहा।

इन शेयरों को खरीदने वालों की जानकारी बीएसई के आंकड़ों से तत्काल पता नहीं चल सकी।

बीएसई पर एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 2.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,822 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा योगेश अजय

अजय