Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

एक साथ चुनाव से सिर्फ प्रधानमंत्री की आवाज सुनाई देगी : सिब्बल

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ के विचार को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि संसदीय चुनाव के शोर में राज्यों की जनता की आकांक्षाएं दब जाएंगी तथा केवल प्रधानमंत्री की आवाज सुनाई देगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में ऐसी सरकार है जो हर चीज को ‘‘एक’’ करने में विश्वास रखती है, जिसमें चुनाव और परीक्षाएं भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए एक पार्टी तय करे कि क्या गाया जाए और क्या नहीं, एक पार्टी तय करे कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, आपको कैसे कपड़े पहनने चाहिए और कैसे नहीं।’’

सिब्बल ने कहा कि प्रकृति में भी एकरूपता नहीं है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एकरूपता अपने आप में प्रकृति के अनुकूल नहीं है और यह मानव स्वभाव के भी विपरीत है।

भाषा हक माधव शफीक

शफीक