Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 30 रुपये की तेजी के साथ 6,253 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के सितंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 30 रुपये या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,253 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 38,865 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर कीमत में गिरावट के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश