Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कमजोर हाजिर मांग से धनिया के वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को धनिया की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 16,338 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 50 रुपये या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,338 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 18,690 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश