Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भारत और चीन ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने पर चर्चा की

बीजिंग, 26 अगस्त (भाषा) भारत और चीन ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने पर बुधवार को चर्चा की, जिसमें ब्रिक्स ढांचे के तहत सहयोग भी शामिल है।

भारतीय दूतावास की मिशन उप-प्रमुख एंजेलिन प्रेमलता ने चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान एवं सहयोग ब्यूरो के उपमहानिदेशक झू होंगबिन से मुलाकात की तथा दोनों देशों के सांस्कृतिक संस्थानों के बीच बेहतर सहयोग के अवसरों के बारे में चर्चा की।

इस संबंध में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने भारत-चीन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने पर चर्चा की, जिसमें ब्रिक्स ढांचे के तहत सहयोग भी शामिल है, और दोनों देशों के सांस्कृतिक संस्थानों के बीच अधिक जुड़ाव के अवसरों पर भी बात की।’’

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश