Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 115 रुपये की तेजी के साथ 1,62,997 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 115 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,997 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 674 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,643.42 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश