Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

देश का वस्तु निर्यात अगस्त के पहले 21 दिन में 25 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) देश का वस्तु निर्यात अगस्त के पहले 21 दिन में करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 25 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से 21 अगस्त तक देश का वस्तु निर्यात 200 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गया है।

वाणिज्य मंत्रालय अगस्त के निर्यात और आयात के आधिकारिक आंकड़े अगले महीने जारी करेगा।

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान निर्यात 17.04 प्रतिशत बढ़कर 173.78 अरब डॉलर रहा। इस अवधि में आयात 19.27 प्रतिशत बढ़कर 292.38 अरब डॉलर हो गया।

भाषा योगेश अजय

अजय