Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

आठ वर्षीय बच्चे का रोहिणी की झील में शव मिला; परिवार ने साजिश की आशंका जताई

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक झील में आठ साल का एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बच्चा मंगलवार रात को लापता हो गया था और उसकी तलाश की जा रही थी।

सूत्र ने बताया कि उसका शव मिलने के बाद पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक दल के साथ मौके पर पहुंची।

परिवार ने बच्चे के सिर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए किसी साजिश का संदेह जताया है।

सूत्र ने कहा कि बच्चा चार बहनों का इकलौता भाई था।

बच्चे के पिता रामनाथ सोनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले उनके बेटे को कल रात कोई मोटरसाइकिल पर ले गया था।

उन्होंने कहा, 'वह कल रात करीब 10 बजे से लापता था। हमें बाद में पता चला कि दो लड़के उसे बाइक पर ले गए थे। हमने पुलिस को सूचित किया। हमें उसका शव अपराह्न करीब दो बजे एक झील में मिला। उसका सिर बुरी तरह जख्मी था। मैं उन लड़कों को नहीं जानता, जो उसे ले गए थे, लेकिन वे पड़ोस के हैं।'

पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश