Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

राधाकृष्णन ने नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई लोगों की मौत एवं तबाही पर दुख व्यक्त किया।

तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के दो जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से भोटे कोशी नदी किनारे बसी बस्तियों में भारी तबाही हुई।

राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘ नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई लोगों की दुखद मौत एवं भारी तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने और लापता लोगों को शीघ्र सुरक्षित बचाये जाने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा,‘‘इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं नेपाल के लोगों के साथ हैं।’’

नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश