Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

गोरखपुर में नहर के पास कपड़े में लिपटा मिला लापता युवक

गोरखपुर (उप्र), 26 अगस्त (भाषा) गोरखपुर जिले में दो दिन से लापता 25 वर्षीय एक युवक बुधवार को एक नहर के पास बेहोशी की हालत में रजाई के कवर में बंधा पाया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक के परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रेम संबंध के कारण उसके साथ मारपीट की गयी है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्रामीणों ने सहजनवा थाना क्षेत्र में कोटिया नहर के पास रजाई के कवर में कुछ लिपटा होने का शक होने पर उसे खोला तो अंदर राम प्रवेश साहनी नामक युवक को बेहोश पाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जानकारी के मुताबिक साहनी का उसी गांव की एक महिला के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था। उन्होंने बताया कि साहनी के परिवार का आरोप है कि उसे महिला के घर पर पकड़ा गया, जिसके बाद महिला के परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे रजाई के कवर में बांधकर नहर के पास छोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि साहनी सोमवार रात से लापता था, जिसके बाद उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और मंगलवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा, ''शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। आगे की जांच जारी है और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।''

भाषा सं. सलीम अमित

अमित