Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

जेलेंस्की ने एलन मस्क को यूक्रेन के 'ऑर्डर ऑफ फ़्रीडम' से सम्मानित किया

कीव, 26 अगस्त (एपी) राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को उद्योगपति एलन मस्क को यूक्रेन के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया।

मस्क को मानव जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करने तथा यूक्रेन और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके ‘‘उत्कृष्ट व्यक्तिगत योगदान’’ के लिए यह सम्मान दिया गया।

‘स्पेसएक्स’ के संस्थापक मस्क यूक्रेन के युद्ध प्रयासों में सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बन गए हैं। उनका यूक्रेन को स्पेसएक्स के उपग्रह इंटरनेट नेटवर्क ‘स्टारलिंक’ की सुविधा देने का फैसला बेहद महत्वपूर्ण रहा। वर्ष 2022 में रूस के हमले के बाद से यह यूक्रेन के सैनिकों और नागरिकों के लिए संचार का महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है।

‘स्टारलिंक’ यूक्रेन के सैन्य अभियानों का अभिन्न हिस्सा बन गया है। सैन्य कमांडर और सैनिक संचार एवं अभियानों के समन्वय के लिए उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा पर निर्भर हैं।

एपी शफीक नरेश

नरेश