Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

चेन्नई में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

चेन्नई, 26 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के सौकारपेट इलाके में एक आवासीय इमारत के कुएं की सफाई करते समय कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान रवि (51) और मुरुगन (32) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से विल्लुपुरम के थे और चेन्नई में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, एक स्थानीय कारोबारी ने अपने आवास के कुएं की सफाई के लिए दोनों को काम पर लगाया था।

रवि सफाई के लिए रस्सी की सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरा। लेकिन अंदर जहरीली गैस के कारण वह बेहोश हो गया और पानी में गिर गया।

एक अधिकारी ने बताया कि अपने पिता को बचाने के लिए मुरुगन कुएं में उतरा, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों और राहगीरों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा

राखी पवनेश अविनाश

अविनाश