Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

केरलम में नबीदिन जुलुस में कार घुसी, तीन लोग गिरफ्तार

अलप्पुझा, 26 अगस्त (भाषा) केरलम के चेंगन्नूर में नबीदिन रैली में कथित तौर पर कार घुसा देने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम वेनमोनी थाना क्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया कि रैली में शामिल तीन बच्चे घायल हो गए। उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार आरोपी स्थानीय निवासी हैं और कथित तौर पर शराब के नशे में थे और गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें भी मिलीं।

पुलिस ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें अब अदालत में पेश किया जाएगा।

नबीदिन या ईद-ए-मिलाद पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश