Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

नेपाल में बाढ़ के बीच उप्र के महराजगंज और कुशीनगर में बढ़ायी गयी निगरानी

लखनऊ, 26 अगस्त (भाषा) नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश में पड़ोसी मुल्क की सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर जिलों में निगरानी बढ़ा दी गयी है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में आयी भीषण बाढ़ से हुए नुकसान को गंभीर चिंता का विषय बताया और महराजगंज एवं कुशीनगर के स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बयान में कहा गया है कि नेपाल में आई बाढ़ के असर से सीमा से सटे इन दो जिलों में गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को नदियों के जलस्तर पर कड़ी नजर रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया।

बयान के मुताबिक नेपाल में बाढ़ से हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए आदित्यनाथ ने भगवान पशुपतिनाथ से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

नेपाल के तिब्बत से सटे रसुवा जिले में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ में कई गांवों के बह जाने और जरूरी बुनियादी ढांचे को नुकसान होने के बाद लापता हुए लगभग 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय शामिल हैं।

भाषा सलीम अमित

अमित